छत्तीसगढ़

CG विधानसभा बजट सत्र : व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस का मामला उठा

Nil dhankar
10 March 2026 12:30 PM IST
CG विधानसभा बजट सत्र : व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस का मामला उठा
x

रायपुर. विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही के दौरान व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस का मामला उठा. विषय पर पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई. विपक्ष ने अंत में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की बात कहते हुए सदन से वॉकआउट किया.

तीन सालों में परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की ओवर लोडिंग बिना परमिट संचालन बिना बीमा पाए जाने पर कितने प्रकरण बने और कितनी राशि वसूल हुई? इस पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा – फिटनेस परीक्षण की जानकारी निरंक है. बिना भौतिक परीक्षण फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता है. 3 सालों में ओवरलोडिंग बिना परमिट संचालन के 77810 प्रकरण बनाए गए हैं. 3 सालों में 42 करोड़ 79 लाख 5 हजार 300 रुपए की वसूली हुई है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर पूरक प्रश्न में कहा – मंत्री जी से जो जानकारी मांगी गई वह जानकारी नहीं आई है. विभाग से लिखित में जवाब नहीं आया. परिवहन विभाग ढीला है. अगर जानकारी नही आई तो हम बहिष्कार करेंगे. इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा – भूपेश बघेल को प्रश्न पूछने का अधिकार है, लेकिन धमकी देने की नहीं. इस पर भूपेश बघेल ने कहा, मंत्री जी का परिवहन विभाग पर कंट्रोल नहीं है. विभाग से जानकारी नहीं मिली है. जबाब नहीं मिलने के कारण हम वॉकआउट करते हैं.


Next Story
null