छत्तीसगढ़

CG Accident: कार ने बाइक को मारी ठोकर, SECL कर्मचारी की मौत

Shantanu Roy
14 July 2024 4:03 PM GMT
CG Accident: कार ने बाइक को मारी ठोकर, SECL कर्मचारी की मौत
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे SECL कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। घटना छाल थाना क्षेत्र के बोजिया पुल के पास हुई। कार बोजिया पुल के पास अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। पीछे से आ रहे बाइक सवार SECL कर्मी विनय सिंह कार के पीछे हिस्से से टकरा गया। बताया जा रहा है कि कांच के कारण उसके गर्दन में गंभीर चोट पहुंची और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बोजिया पुल के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में SECL कर्मी विनय के बाइक पीछे बैठा उसका साथी और कार का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि विनय सिंह नवापारा का रहने वाला है और अपने साथी के साथ ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। छाल थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत और दो लोग घायल हैं। पुल में कार अनियंत्रित होकर टकराकर घूम गई और पीछे के कांच फ्रेम से बाइक सवार SECL कर्मी के गर्दन पर लगा है। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
Next Story