छत्तीसगढ़

CG: अपहरण और हत्या मामलें का फरार आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
10 Nov 2024 3:48 PM IST
CG: अपहरण और हत्या मामलें का फरार आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Gaurela-Pendra-Marwahi. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सितंबर 2022 में गौरेला क्षेत्र में नंदू नामक व्यक्ति की अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में थाना मनेद्रगढ़ निवासी रमाशंकर सोनी और उसके साथियों ने बोलेरो बुक करने के बहाने नंदू का अपहरण कर हत्या कर दी थी। इसके बाद बोलेरो को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बेच दिया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी रमाशंकर सोनी और अन्य को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन
आरोपी
हेमराज सिंह (39 वर्ष) फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने पुराने मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ईनाम घोषित कर साइबर सेल को निर्देश दिए थे। साइबर सेल जीपीएम की टीम ने उमरिया से फरार आरोपी हेमराज सिंह को पकड़ने में सफलता पाई।
Next Story