छत्तीसगढ़

मंदिर के पास खून से सनी बच्ची की लाश मिली, फैली सनसनी

jantaserishta.com
10 Nov 2024 2:22 PM IST
मंदिर के पास खून से सनी बच्ची की लाश मिली, फैली सनसनी
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: दानीटोला स्थित शीतला माता मंदिर के पास खून से सनी 7 माह की बच्ची की लाश मिली है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवाया है। पुलिस के मुताबिक 10 नवंबर को पीएम की कार्रवाई होगी।
टीआई राजेश मरई ने बताया कि घटनास्थल के आसपास दुकानों व घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी फुटेज पुलिस ढूंढ रही है। शाम को एक जगह का फुटेज भी खंगाला गया। अब आसपास के कैमरों का रिकॉर्ड देखा जाएगा। आशंका है कि अवैध संबंध में नवजात की लाश फेंक दी गई। कोतवाली मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
कोतवाली की एएसआई संतोषी नेताम ने बताया कि दानीटोला वार्ड के शीतला मंदिर के पास अंबेडकर भवन के बाजू झाडिय़ों में नवजात की शव मिली। यह करीब 7 माह का है, जो पूर्ण रूप से विकसित होने की स्थिति में था। संभवत: किसी ने झाडिय़ों के बीच फेंक कर चला गया है। दोपहर में एक व्यक्ति यहां बाथरूम के लिए रुका, तब शिशु की लाश पर नजर पड़ी। इसके बाद आसपास दुकान वालों को जानकारी दी गई। पुलिस को सूचना मिली।
पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पंचनामा कार्रवाई के बाद शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया है। पुलिस ने आसपास बस्ती में सूचना तंत्र को सक्रिय कर पतासाजी करा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story