छत्तीसगढ़
CG: साइड न देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
25 Jun 2025 3:25 PM IST

x
छग
Shakti. सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकर्रा में एक युवक पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह हमला महज सड़क पर साइड न देने की बात को लेकर हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक भूपेन्द्र साहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित की मां श्याम भाई साहू ने मालखरौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका छोटा बेटा भूपेन्द्र 23 जून को दोपहर 2 बजे टहलने के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद मोबाइल पर सूचना मिली कि गांव के ही कुछ युवकों ने भूपेन्द्र पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो भूपेन्द्र खून से लथपथ बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कटारी गांव निवासी सुनील चंद्रा और उसके दो साथियों ने पुरानी रंजिश और रास्ता नहीं देने की बात पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हमला किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए राज्य में भाजपा शासन को "जंगलराज" बताया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों युगल किशोर चंद्रा, शशि चंद्रा और सुनील चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को ग्राम फरसवानी और कटेकोनी थाना डभरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने IPC की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घायल युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Tagsसक्ती हमलालाठी डंडा हमलाकुल्हाड़ी से हमलाभाजपा जंगलराजकांग्रेस विरोधBhupendra Sahu assaultSakti newsChhattisgarh crimeroad rage attackMalakharoda policeSP Ankita Sharmaviral video attackछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





