छत्तीसगढ़
CG: शादी से बार-बार रिजेक्ट होने पर युवक ने लगा ली फांसी
Shantanu Roy
12 May 2025 10:46 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शादी के लिए बार-बार रिजेक्ट होने से आहत युवक ने फांसी लगा ली। घटना उरगा थाना क्षेत्र के बरमपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। सोमवार दोपहर यहां किराए से रहने वाले सूरज जांगड़े (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूरज मूल रूप से बिलाईगढ़ का रहने वाला था और शिवाजी नगर में चौकीदारी का काम करता था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतक के परिजनों को सूचित किया।
परिजनों के अनुसार, सूरज पिछले कुछ सालों से रोजगार की तलाश में बिलाईगढ़ से कोरबा आया था। उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। कई जगह लड़की देखने गया, लेकिन हर बार या तो लड़की या उसके परिवार वाले मना कर देते थे। इससे वह काफी परेशान रहता था। इससे पहले भी वह एक बार जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





