छत्तीसगढ़
CG: सनवाल में भीषण सड़क हादसा, बाइक–ट्रैक्टर टक्कर में दो युवकों की मौत
Shantanu Roy
25 Dec 2025 10:14 PM IST

x
छग
Ramanujganj. रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सनवाल क्षेत्र में हुए इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम सनवाल के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर डिंडो से सनवाल की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिंडो हाई स्कूल के सामने पहुंची।
उसी दौरान विमलापुरम–सनवाल मार्ग की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि दुर्घटनास्थल पर सड़क की स्थिति बेहद खराब थी। सड़क के एक ओर रेत और गिट्टी का ढेर लगा हुआ था, वहीं दूसरी ओर धान का पुआल रखा हुआ था। दोनों ओर अतिक्रमण और सामग्री रखे होने के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी हो रही थी।
इसी संकरी सड़क पर आमने-सामने से आए ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक सवार युवकों के हेलमेट तक टूट गए। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे भाजपा नेता कृपाल कुशवाहा ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायलों की मदद की। उन्होंने बिना देरी किए अपने पिकअप वाहन से तीनों युवकों को वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुखलेश (उम्र 21 वर्ष) और राजनाथ (उम्र 30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शंख लाल को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
परिजनों ने बताया कि घायल शंख लाल हैदराबाद में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। वह बस से मुरुकोल उतरा था, जहां से सुखलेश और राजनाथ के साथ बाइक में सवार होकर अपने गांव सनवाल जा रहा था। रास्ते में ही यह हादसा हो गया। तीनों युवक ग्राम सनवाल के ही निवासी थे और आपस में परिचित थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर फैले रेत, गिट्टी और पुआल को हादसे का प्रमुख कारण बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
Tagsरामानुजगंज सड़क हादसासनवाल दुर्घटनाबाइक ट्रैक्टर टक्करदो युवकों की मौतवाड्रफनगर अस्पतालसड़क संकरी हादसाछत्तीसगढ़ एक्सीडेंट न्यूजRamanujganj road accidentSanwal accidentbike-tractor collisiontwo youths killedWadrafnagar hospitalnarrow road accidentChhattisgarh accident newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





