छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित हमारी सरकार: CM साय
Shantanu Roy
25 Dec 2025 7:09 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। सुशासन दिवस के पावन अवसर पर रायपुर नगर निगम परिसर में अटल शताब्दी वर्ष के तहत एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के समग्र और संतुलित विकास को गति देने के उद्देश्य से जनहित में ₹187 करोड़ से अधिक की लागत से पूर्ण होने वाले 23 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इन परियोजनाओं से राजधानी रायपुर में आधारभूत संरचनाओं को मजबूती मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।
छत्तीसगढ़ के चहुँमुखी विकास के लिए संकल्पित हमारी सरकार!
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 25, 2025
आज सुशासन दिवस के पावन अवसर पर रायपुर नगर निगम में आयोजित अटल शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर शहर के समग्र विकास हेतु जनहित में ₹187 करोड़ से अधिक के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया… pic.twitter.com/SVjYFRHMVD
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम स्वनिधि योजना की महिला हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर महिलाओं ने शासन की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उन्हें आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई पहचान मिली है। आवास और स्वरोजगार से जुड़ी इन योजनाओं ने महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। अटल शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारों और छत्तीसगढ़ से उनके विशेष जुड़ाव पर आधारित कॉफी टेबल बुक “अटल पथ पर छत्तीसगढ़” का विमोचन भी किया गया।
इस पुस्तक में अटल जी के सुशासन, राष्ट्रनिर्माण और जनकल्याण से जुड़े विचारों को समाहित किया गया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलकर सुशासन को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, संवेदनशीलता और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक रहा है, जिससे आज भी देश और प्रदेश को दिशा मिल रही है। सुशासन दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम विकास, सेवा और जनकल्याण के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, महिला हितग्राही एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Tagsभिलाई जनसंपर्क कार्यक्रमसेवा और विकास के दो वर्षसुशासन तिहारशासकीय योजनाएंमहतारी वंदन योजनाजनभागीदारीभिलाई समाचारBhilai Public Relations ProgramTwo Years of Service and DevelopmentGood Governance FestivalGovernment SchemesMahatari Vandan YojanaPublic ParticipationBhilai Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





