छत्तीसगढ़

CG: महाराष्ट्र की शातिर महिला चोरों का गिरोह गिरफ्तार

Shantanu Roy
28 Dec 2025 11:42 PM IST
CG: महाराष्ट्र की शातिर महिला चोरों का गिरोह गिरफ्तार
x
छग
Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एसपी धमतरी के निर्देशन में पुलिस ने महाराष्ट्र की शातिर महिला चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने ई-रिक्शा में यात्रा कर रही एक महिला के साथ बैठकर उसके बैग से 20,000 रुपये की नकदी चोरी की थी। घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20 दिसंबर 2026 को सरिता त्रिपाठी (35 वर्ष), निवासी मराठापारा धमतरी, अपनी बच्ची के साथ कारगिल चौक धमतरी में मजदूरों का
भुगतान
करने हेतु अपने बैग में 20,000 रुपये लेकर गणेश चौक से ई-रिक्शा में जा रही थीं। इस दौरान रामबाग के पास तीन अज्ञात महिलाओं ने ई-रिक्शा को रोककर उसमें बैठकर यात्रा की और विद्यावासिनी मंदिर के पास उतर गईं। प्रार्थी जब कारगिल चौक के पास ई-रिक्शा से उतरकर चालक को किराया दे रही थीं।

तब उन्होंने देखा कि उनके बैग से 20,000 रुपये की राशि गायब थी। घटना की सूचना तुरंत थाना सिटी कोतवाली धमतरी को दी गई और तत्काल अपराध क्रमांक 352/2025 धारा 305 (b), 3(5) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, गवाहों के कथन लिए और सीसीटीवी एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध महिलाओं का पता लगाया। विंध्यवासिनी मंदिर के पास तीनों संदिग्ध महिलाएँ घूमते मिले और हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में महिलाओं ने अपराध कबूल किया। जप्ती विवरण के अनुसार, आरोपियों ने चोरी की राशि में से खर्च किए गए हिस्से की जानकारी दी। प्रिया इंदुरकर ने 7,000 रुपये खर्च कर 3,650 रुपये पेश किए, रंजू सेंडे ने 6,500 रुपये खर्च कर 2,250 रुपये पेश किए और संगीता पाथरे ने 6,500 रुपये खर्च कर 2,780 रुपये पेश किए। कुल 8,680 रुपये की नकद राशि गवाहों के समक्ष जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी महिलाएँ हैं-
प्रिया इंचुरकर (40 वर्ष), निवासी एम.जी. नगर तारसा रोड, थाना कन्हान, नागपुर, महाराष्ट्र।
रंजू सेंडे (50 वर्ष), मुंडीकोटा, घोघरा चौकी, थाना तिरोडा, जिला गोंदिया, महाराष्ट्र।
संगीता पाथरे (40 वर्ष), सतरापुर, खंडरवार कंपनी, थाना कन्हान, नागपुर, महाराष्ट्र।

अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। जांच में यह भी पता चला कि प्रिया इंचुरकर का इस प्रकार के अन्य अपराधों में भी संलिप्त होना पाया गया। उनका अपराध करने का तरीका (Modus Operandi) यात्रियों को ई-रिक्शा में निशाना बनाकर धक्का-मुक्की के दौरान बैग से नकदी चोरी करना है। धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहें, भीड़ में अपने पर्स और बैग सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। शिकायत के लिए डायल 112 और 100 का उपयोग किया जा सकता है। धमतरी पुलिस की सतर्क और त्वरित कार्रवाई ने न केवल अंतर्राज्यीय महिला चोरों के गिरोह को पकड़ने में सफलता दिलाई, बल्कि जिले में अपराधियों के लिए सख्त संदेश भी दिया है।
Tagsधमतरीई-रिक्शा चोरीमहिला चोरअंतर्राज्यीय गिरोहसरिता त्रिपाठी20 हजार रुपयेगिरफ्तारथाना सिटी कोतवालीधारा 305(b)3(5) बीएनएसविद्यावासिनी मंदिररामबागगणेश चौकन्यायिक रिमांडजेलप्रिया इंचुरकररंजू सेंडेसंगीता पाथरेनागपुरगोंदियामहाराष्ट्रअपराध पंजीबद्धचोरीनकदी जप्तघटना स्थल निरीक्षणगवाहसीसीटीवीतकनीकी साक्ष्यपूछताछModus Operandiचोरी की रकमसार्वजनिक सतर्कतापुलिस अपीलडायल 112डायल 100विधिवत गिरफ्तारीअपराध रिकॉर्डअपराधियों पर कार्रवाईसतर्क नागरिकधमतरी पुलिस सफलताDhamtarie-rickshaw theftfemale thiefinter-state gangSarita TripathiRs 20000arrestedCity Kotwali police stationsection 305(b)3(5) BNSVidyavasini templeRambaghGanesh Chowkjudicial remandjailPriya InchukarRanju SendeSangeeta PathreNagpurGondiaMaharashtracrime registeredtheftcash seizedscene inspectionwitnessCCTVtechnical evidenceinterrogationstolen amountpublic vigilancepolice appealdial 112dial 100formal arrestcrime recordaction against criminalsvigilant citizenDhamtari police successछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story