छत्तीसगढ़
CG: टेटकाआमा में खुड़खुड़िया जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार
Shantanu Roy
16 Nov 2025 7:40 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए लैलूंगा पुलिस इन दिनों लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के सख्त दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में नव पदस्थ थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने पदभार ग्रहण के साथ ही थाना क्षेत्र में अपराध व अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस को 15 नवंबर की देर शाम बड़ी सफलता मिली। ग्राम टेटकाआमा में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव के नाटक मंडली के पीछे लगे बिजली खंभे की रोशनी में कुछ लोग खुड़खुड़िया जुआ खेल रहे हैं और मौके पर बड़ी रकम का दांव लगाया जा रहा है।
जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बिना समय गंवाए दल-बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी इतनी त्वरित और सटीक थी कि पांच जुआरी रंगे हाथ पकड़ लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों में चेतन प्रसाद प्रधान, हुनर उरांव, समीम जाफर, मोहम्मद हमीद खान और कमरूद्दीन खान शामिल हैं। पुलिस के अचानक पहुंचने से कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश भी जारी है। जगह की तलाशी लेने पर पुलिस ने जुआ खेलने में उपयोग की जाने वाली सामग्री और कुल ₹16,360 नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को थाने लाकर उनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब, मवेशी तस्करी और जुआ जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों को रोकने में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इस सफल और त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरधारी साव के साथ प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक सुमित एक्का, राजू तिग्गा और चमरसाय भगत की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है, क्योंकि लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा ऐसे अवैध जुआ अड्डों की शिकायतें मिल रही थीं। लैलूंगा पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुँचाएँ, ताकि सामाजिक शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Tagsरायगढ़ पुलिस कार्रवाईलैलूंगा थानाखुड़खुड़िया जुआपाँच जुआरी गिरफ्तार16360 रुपये जब्तगिरधारी सावपुलिस गश्तअवैध गतिविधिजुआ अधिनियमटेटकाआमा गांवएसपी दिव्यांग पटेलधरमजयगढ़पुलिस रेस्पॉन्सरायगढ़ ब्रेकिंग न्यूजजुआ सामग्री जब्तअवैध जुआ खेलपुलिस अभियानअपराध नियंत्रणछत्तीसगढ़ समाचारग्रामीण पुलिस कार्रवाईRaigarh Police actionLalungha police stationKhudkhudiya gamblingfive gamblers arrestedRs 16360 seizedGirdhari Sawpolice patrolillegal activityGambling ActTetkaama villageSP Divyang PatelDharamjaigarhpolice responseRaigarh breaking newsgambling material seizedillegal gambling gamepolice campaigncrime controlChhattisgarh newsrural police actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





