छत्तीसगढ़
PM नरेंद्र मोदी ने गुजरात में की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तारीफ
Shantanu Roy
16 Nov 2025 6:36 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। गुजरात के डोडियापाड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित भव्य जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जमकर सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सीएम साय जनजातीय समाज से आने वाले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने कम समय में छत्तीसगढ़ को विकास और जनकल्याण के नए आयामों से जोड़ते हुए राज्य का कायाकल्प कर दिया है। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, हमारे जनजातीय समाज के विष्णुदेव साय राज्य का भविष्य बदल रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्यनीति से छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा और एनडीए हमेशा से आदिवासी समाज के योग्य प्रतिनिधियों को नेतृत्व में स्थान देती रही है। इसी परंपरा का परिणाम है कि देश की सर्वोच्च संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू — एक आदिवासी महिला हैं।
वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय की प्रशंसा
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में हाल ही के छत्तीसगढ़ प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की राजधानी रायपुर में जनजातीय गौरव के प्रतीक शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर बनाए गए भव्य जनजातीय संग्रहालय ने उन्हें अत्यंत प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय न केवल आदिवासी समाज के समृद्ध इतिहास और संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करता है। मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम भारत के जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं को राष्ट्रीय धारा में सम्मानित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा, “सरदार पटेल की 150वीं जयंती के बाद भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का यह आयोजन भारत पर्व की पूर्णता का प्रतीक है। भारत गौरव का यह उदय ऐतिहासिक है।”
माननीय प्रधानमंत्री जी, आप हमारे देश के गौरव हैं। देश का जनजातीय समाज आपके स्नेह और उदारता के लिए कृतज्ञ है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 16, 2025
छत्तीसगढ़ के लिए आपका कहा हुआ प्रत्येक शब्द अमृत की तरह है। आपके इस स्नेह को प्रसाद मानते हुए, हम और अधिक उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की अर्चना में स्वयं को समर्पित… pic.twitter.com/PpP10T9d10
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने PM मोदी का जताया आभार
20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
इधर, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छत्तीसगढ़ में भी बड़े आयोजन की तैयारी चल रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को अंबिकापुर पहुंचेंगी और यहां प्रस्तावित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, कार्यक्रम स्थल और जनभागीदारी को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की समीक्षा बैठक
राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों की समीक्षा शनिवार को वित्त मंत्री एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने की। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समय पर और उच्च मानक के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी और विभागीय अधिकारी ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से जुड़े। मंत्री चौधरी ने अधिकारियों को व्यवस्थित ट्रैफिक प्लान, सुरक्षा प्रोटोकॉल, सांस्कृतिक प्रस्तुति, अतिथि व्यवस्था और जनसहभागिता को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक है, इसलिए कार्यक्रम यादगार और व्यवस्थित होना चाहिए।
छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस को लेकर उत्साह
भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में कई सांस्कृतिक और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आदिवासी समाज में उत्साह और गौरव का माहौल है। राज्य सरकार ने स्कूलों, महाविद्यालयों और जनजातीय क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है, जो आदिवासी नायकों के योगदान और इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर केंद्रित है। प्रधानमंत्री के संबोधन और राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का महत्व और भी बढ़ गया है।
Tagsभगवान बिरसा मुंडापीएम मोदीविष्णुदेव सायजनजातीय गौरव दिवसडोडियापाड़ाछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री प्रशंसाविकासजनकल्याणजनजातीय समाजकायाकल्पमोदी भाषणगुजरात कार्यक्रमTribal PrideBirsa Munda JayantiBJP नेतृत्वआदिवासी गौरवराज्य विकासराष्ट्रीय कार्यक्रमप्रधानमंत्री संबोधनLord Birsa MundaPM ModiVishnudev SaiTribal Pride DayDodiapadaChhattisgarhChief Minister's praisedevelopmentpublic welfaretribal societyrejuvenationModi speechGujarat eventsBJP leadershiptribal pridestate developmentnational eventsPrime Minister's address
Next Story





