छत्तीसगढ़
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का सीईओ अनुपमा आनंद ने की समीक्षा
Shantanu Roy
11 Aug 2026 8:42 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, सीएमओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। बैठक में सीईओ अनुपमा आनंद ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समारोह की तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने तथा समारोह को गरिमामय ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में प्लास्टिक के तिरंगे के विक्रय पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी व्यवसायियों को प्लास्टिक के तिरंगे का विक्रय नहीं करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। 15 अगस्त को जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में नियमानुसार ध्वजारोहण करने तथा अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा करते हुए सीईओ ने कहा कि अभियान के तहत जिला मुख्यालय के साथ सभी विकासखंडों और ग्रामों में तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया जाए। आयोजित कार्यक्रमों के फोटो वीडियो संस्कृति विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने कहा। उन्होंने बाइक रैली के दौरान यातायात नियमों का पालन तथा हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। सीईओ ने बताया कि 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम का फुल ड्रेस रिहर्सल प्रातः 9 बजे किया जाएगा। वहीं 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन होगा, जिसके सफत संचालन के लिए खेल विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग की आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए। इसी दिन विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर स्कूल-कॉलेजों में विभाजन के इतिहास से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को देने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीयन की भी समीक्षा की गई। जिले को 32 हजार पंजीयन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध अब तक करीब 6 हजार युवाओं का पंजीयन हुआ है। एक दिन में ही 2069 युवाओं द्वारा पंजीयन किए जाने पर सीईओ ने पंजीयन की गति और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्कूल कॉलेजों में प्राथमिकता से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का पंजीयन कराने को कहा। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सीएमओ को भी अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बीबी-जी राम जी योजना के तहत प्रस्तावित एवं स्वीकृत कार्यों की शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा सीईओ ने विभिन्न प्राधिकरणों के लंबित निर्माण कार्यों को पूर्ण करने, राजस्व प्रकरणों, न्यायालय के प्रकरणों का जवाबदावा समय पर प्रस्तुत करने तथा सुशासन तिहार, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल, लोक सेवा गारंटी अधिनियम तथा जन शिकायतों की भी समीक्षा की गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





