
x
छग
MCB. एमसीबी। जिले में कानून और शांति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक श्रीमती रतना सिंह की उपस्थिति में लॉ एंड ऑर्डर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था, नशा मुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा, अवैध अतिक्रमण और सार्वजनिक व्यवस्था जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक की शुरुआत आगामी ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम की तैयारियों से हुई, जो 14 नवम्बर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में खोंगापानी से मनेंद्रगढ़ तक आयोजित होगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।
कलेक्टर ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने वाले किसी भी तत्व पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाहरी घुसपैठियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी क्षेत्र में कब्जाधारियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई कर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और बाजारों में लगे अवैध ठेले और कब्जे तत्काल हटाए जाएं, और हाईकोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन हो। अब सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन पार्टी या निजी कार्यक्रम आयोजित करने वालों पर कार्रवाई होगी।
धान खरीदी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि घुटरीटोला, चांटी, घुघरी और बौरीडांड जैसे संवेदनशील केंद्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, तथा अवैध धान रखने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नशा मुक्त भारत अभियान पर बात करते हुए कलेक्टर ने नगर पालिकाओं, परिषदों और पंचायतों को रैली, पोस्टर और जन जागरूकता अभियान के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। एसपी रतना सिंह ने कहा कि खोंगापानी, चिरमिरी, भरतपुर और मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर ने आदेश दिया कि नशा मुक्ति केंद्रों में मुफ्त दवाएं और उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, और मेडिकल स्टोर संचालकों से शपथ पत्र लेकर नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई जाए। वहीं कोटपा एक्ट (COTPA Act) के तहत उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और सार्वजनिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू, गुटखा और बीड़ी-सिगरेट की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाए। राजस्व विभाग को बसोरपारा और लालपुर क्षेत्रों में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने और सीमांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा के तहत ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, खराब रेडियम स्टीकर बदलने, और आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि लाइसेंस, इंश्योरेंस और नेत्र शिविर जैसी नागरिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएं। फायर ब्रिगेड वाहनों की मरम्मत, खनिज, कोल माइनिंग, रेत और गिट्टी खदानों की निगरानी तथा अवैध परिवहन में लिप्त वाहनों की जब्ती और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि भगत सिंह चौक से किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत केल्हारी और भरतपुर में विशेष जनजागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए।
ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर उन्होंने नगर प्रशासन को आदेश दिया कि सार्वजनिक मार्गों से सभी अवैध ठेले, वाहन और दुकानें हटाई जाएं, और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। कलेक्टर ने सख्त चेतावनी दी कि प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि एमसीबी जिला शांति, सुरक्षा और सुशासन का आदर्श मॉडल बने, यही हमारा लक्ष्य है।
इस बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, अपर कलेक्टर विनायक शर्मा, एसडीओपी एलेक्स टोप्पो, तरशिला टोप्पो, दीपिका मिंज, एसडीएम लिंगराज सिदार, विजयेन्द्र सारथी, शशि शेखर मिश्रा, श्रीमती इंद्रा मिश्रा, तहसीलदार सुश्री श्रुति धुर्वे, विनीत कुमार सिंह, समीर शर्मा, शतरूपा साहू, सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे, परिवहन अधिकारी अनिल भगत, जिला आबकारी प्रभारी सुश्री शशिकला पैकरा, पशुपालन अधिकारी डॉ. तनवीर अहमद, तथा खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा, समस्त थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





