छत्तीसगढ़

CBI ने मलगांव मुआवजा प्रकरण में छापेमारी की

Nilmani Pal
9 Jan 2026 10:50 AM IST
CBI ने मलगांव मुआवजा प्रकरण में छापेमारी की
x

कोरबा. जिले के हरदीबाजार में एक बार फिर सीबीआई की एंट्री से हलचल तेज हो गई है. एसईसीएल क्षेत्र से जुड़े मलगांव मुआवजा प्रकरण में सीबीआई की कार्रवाई के बाद फर्जी मुआवजा लेने वाले सरकारी कर्मचारियों में खलबली मची हुई है. बुधवार सुबह हरदीबाजार थाना क्षेत्र में सीबीआई की टीम ने दबिश देकर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की. सूत्रों के मुताबिक एसईसीएल से गलत तरीके से मुआवजा प्रकरण तैयार कर राशि निकाले जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई पिछले करीब एक साल से जांच के दायरे में है. सीबीआई की मौजूदा कार्रवाई के बाद कोयलांचल में अवैध तरीके से रकम बनाने वालों की चिंता बढ़ गई है.

इसे भी पढ़े

एक युवक ने एक साल पूर्व अपनी दूसरी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध होने – पर न्यायालय ने उसे आजीवन – कारावास व 100 रूपये अर्थदण्ड = की सजा से दण्डित किया है. – अतिरिक्त लोक अभियोजक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत निवासरत गोमा केरकेट्टा पिता चूका केरकेट्टा 32 वर्ष ने ओमपुर के मकान नंबर 763 में निवासरत सीमा पटेल को अपनी दूसरी पत्नी बनाया था और 27 फरवरी 2025 को किसी बात को लेकर नाराज गोमा केरकेट्टा ने अपनी पत्नी सीमा पटेल पर टांकी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था.

मामले में पुलिस ने गोमा केरकेट्टा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे के न्यायालय में पेश किया था. जहां मामले की सुनवाई हुई और गोमा केरकेट्टा के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर उसे आजीवन कारावास व 100 रूपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया है. मामले में अभियोजन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजन कृष्ण कुमार द्विवेदी ने पैरवी की.

Next Story
null