x
Bilaspur बिलासपुर, छत्तीसगढ़। दिवाली विद माय भारत के अंतर्गत कैट की टीम ने बृहस्पति बाजार में सफाई अभियान चलाकर जन सामान्य को कपड़े के थैले वितरित किये। साथ ही लोगों का सिंगल यूज प्लास्टिक को दोबारा उपयोग न करने का आव्हान किया। इस अभियान के तहत लोगों को मेरा भारत मेरा अभियान की टोपी प्रदान की गई। इसे पाकर सब्जी वाली दीदियों और भाइयों ने खुशी जाहिर की और सबने मिलकर मेरा भारत मेरी दिवाली का नारा लगाया जिससे पूरा बृहस्पति बाजार गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा प्रांगण में सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया गया। यह कार्यक्रम कैट बिलासपुर अध्यक्ष किशोर पंजवानी,महासचिव हीरानंद जयसिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र गांधी व प्रांतीय अध्यक्ष राजू सलूजा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अध्यक्ष किशोर पंजवानी ने स्वागत उद्बोधन दिया। हिरानंद जयसिंह ने सिंगल यूज प्लास्टिक, मेरा भारत मेरी दिवाली और कैट संस्था के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर महामंत्री आशीष अग्रवाल , कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकान्त पांडे, सहसचिव विष्णु गुप्ता, अरविंद वर्मा , विदुत मण्डल , कैट की महिला सदस्य निहारिका त्रिपाठी , पायल लाठ , भारती सालुंखे, कैट बिलासपुर की टीम के सभी सदस्य, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव, लेखाधिकारी एमएल सोनी एवं उनकी टीम, तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
TagsCAT की टीम ने सफाई अभियानकपड़े के थैले बांटेCAT team conducted cleanliness drivedistributed cloth bagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





