छत्तीसगढ़

कैश कलेक्शन एजेंट गिरफ्तार, डिलीवरी कंपनी का 41 लाख किया था गबन

Nil dhankar
9 Sept 2025 2:36 PM IST
कैश कलेक्शन एजेंट गिरफ्तार, डिलीवरी कंपनी का 41 लाख किया था गबन
x
छग

बीजापुर। थाना कोतवाली बीजापुर ने 41 लाख रुपए से अधिक की राशि गबन करने वाले आरोपी कैश कलेक्शन एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखेश्वर मांझी के रूप में हुई है, जो सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड कंपनी में कैश कलेक्शन के रूप में कार्यरत था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लखेश्वर मांझी ने जून और जुलाई 2025 के दौरान डिलीवरी कंपनी से नगद राशि एकत्रित की, किंतु 41,23,054/- की राशि कंपनी के खाते में जमा न कर उसे अपने निजी कार्यों में खर्च कर दिया। जैसे ही कंपनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, थाना बीजापुर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गबन की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

Next Story
null