छत्तीसगढ़

अधिक शोर में डीजे बजाने वाले तीन लोगों पर केस दर्ज, साउंड सिस्टम व वाहन जप्त

Shantanu Roy
21 Feb 2026 12:56 PM IST
अधिक शोर में डीजे बजाने वाले तीन लोगों पर केस दर्ज, साउंड सिस्टम व वाहन जप्त
x
छग
KCG. केसीजी। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर जिला केसीजी पुलिस ने अधिक शोर में डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए तीन व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों मामलों में डीजे साउंड सिस्टम के साथ संबंधित वाहनों को जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई से जिले में स्पष्ट संदेश गया है कि परीक्षा अवधि में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। वरिष्ठ
अधिकारियों
के निर्देशन में पुलिस टीम ने थाना छुईखदान और थाना गंडई क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर कार्रवाई की। पहला मामला थाना छुईखदान क्षेत्र का है, जहां दिनांक 11/02/2026 को आरोपी चन्द्रशेखर विदान (35 वर्ष), निवासी खैरागढ़, के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 दर्ज किया गया। आरोपी पर छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम की धारा 4 एवं 15 के तहत प्रकरण कायम करते हुए डीजे साउंड सिस्टम तथा डीआई वाहन जप्त किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 18/02/2026 को थाना छुईखदान क्षेत्र में ही दूसरे आरोपी भोला जंघेल (22 वर्ष), निवासी भुलाटोला, के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 02/2026 पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे साउंड सिस्टम और पिकअप वाहन को जप्त किया। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि स्तर में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्र में शांति भंग हो रही थी। तीसरा मामला थाना गंडई क्षेत्र का है, जहां दिनांक 18/02/2026 को आरोपी विशाल नारबोदे (23 वर्ष), निवासी टेमनी, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश), के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपी के कब्जे से डीजे साउंड सिस्टम एवं आईचर वाहन जप्त किया गया। तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के अध्ययन एवं परीक्षा वातावरण को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिक शोर, नियमों का उल्लंघन और सार्वजनिक शांति में बाधा डालने वाले मामलों में तत्काल कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा अवधि में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उक्त कार्रवाई में जिला केसीजी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।
Tagsकेसीजी पुलिसछत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियमडीजे कार्रवाईछुईखदान थानागंडई थानाबोर्ड परीक्षा सुरक्षाडीजे साउंड सिस्टम जप्तकेसीजी न्यूजKCG PoliceChhattisgarh Noise ActDJ actionChhuikhadan Police StationGandai Police StationBoard Exam SecurityDJ Sound System SeizedKCG Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story