छत्तीसगढ़
रायपुर के इस मंदिर को चोर ने बनाया निशाना...LIVE वीडियो
jantaserishta.com
21 Feb 2026 12:32 PM IST

x
छत्तीसगढ़ न्यूज़.
रायपुर: रायपुर के गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर में देर रात चोरी हुई है। अज्ञात चोर ने मंदिर परिसर में घुसकर दानपेटी पार कर दी। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, देर रात एक युवक मंदिर के मुख्य गेट तक पहुंचा। उसने पहले आसपास की गतिविधियों का जायजा लिया, फिर सरिया (लोहे की रॉड) से गेट का ताला तोड़ दिया। ताला टूटते ही वह अंदर घुसा और सीधे उस स्थान पर पहुंचा जहां दानपेटी रखी थी।
CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि, चोर ने कुछ ही मिनटों में दानपेटी उठाई और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो गेट का टूटा ताला और गायब दानपेटी देख दंग रह गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान की जा रही है। धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





