छत्तीसगढ़

कारपेंटर की बेटी ने CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में रचा इतिहास, अरुण साव ने दी बधाई

Nilmani Pal
14 May 2025 5:14 PM IST
कारपेंटर की बेटी ने CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में रचा इतिहास, अरुण साव ने दी बधाई
x

रायपुर। कारपेंटर की बेटी ने CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में इतिहास रच डाली है, डिप्टी सीएम अरुण साव ने बधाई देते हुए कहा, CBSE 2025 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में कारपेंटर अंकित जैन की सुपुत्री सावी जैन ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह अभूतपूर्व उपलब्धि न केवल शामली जिले के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। सावी जैन की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

मां सरस्वती जी से सावी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह आने वाले समय में अपने नवाचारों एवं समर्पण से राष्ट्र निर्माण की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगी।

सावी के पिता अंकित जैन शामली में फर्नीचर शॉप चलाते हैं और उनकी मां कविता जैन गृहिणी हैं। सावी ने कहा कि उन्हें अच्छे परिणाम की उम्मीद थी, लेकिन इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल होगी, इसका अंदाजा नहीं था।

देशभर से आए CBSE 12वीं के आंकड़ों के अनुसार, इस साल 88.39 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. लड़कियों ने लड़कों से 5 प्रतिशत ज्यादा प्रदर्शन किया है। वहीं, 500 में से 499 अंक लाकर सावी जैन ने न सिर्फ शामली जिले का, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर दिया है।

Next Story
null