छत्तीसगढ़

कारपेंटर पर पत्थर से हमला, सिर में लगी चोट

Nil dhankar
28 March 2022 10:26 AM IST
कारपेंटर पर पत्थर से हमला, सिर में लगी चोट
x

रायपुर। कारपेंटर पर पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने तेलीबांधा थाने में की, और बताया कि वो मोहल्ले के मेड के पास अपने दोस्त कन्हैया-कार्तिक के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय कुनाल वैष्णव आया और दोस्तो के साथ बहस बाजी करने लगा. जिसका विरोध किया तो आरोपी बहस कर गाली-गलौज किया। एवं जान से मारने की धमकी देते हुये पत्थर से हमला कर दिया। जिससे सिर मे चोट लगी है.

वही कारपेंटर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Story