छत्तीसगढ़
खेत में पलटी कार में कुछ घंटों बाद लगी आग, जलकर खाक हुई गाड़ी
Shantanu Roy
3 April 2026 8:46 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां दुर्घटनाग्रस्त कार में कुछ घंटों बाद अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। यह घटना ग्राम सेमरा मोड़ के पास हुई, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे के आसपास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे के दौरान कार में सवार लोग वाहन के अंदर दब गए थे, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने बाहर निकाला। दुर्घटना में कार के शीशे और अन्य हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास जांच की, लेकिन मौके पर कोई भी कार सवार नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने कार को वहीं छोड़ दिया और कार मालिक के थाने में आकर शिकायत दर्ज कराने का इंतजार करने लगी। हादसे के करीब सात घंटे बाद देर रात उसी कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। घटना के समय कार सड़क किनारे खड़ी थी और आसपास के लोगों ने आग की सूचना दी।
इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि दुर्घटना के बाद कार को बिना निगरानी के सड़क पर क्यों छोड़ दिया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार में आग कैसे लगी—यह हादसा था या किसी ने जानबूझकर आग लगाई। पुलिस को अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि कार में कितने लोग सवार थे, वे कहां गए और घटना के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क क्यों नहीं किया। इन सभी पहलुओं को लेकर जांच जारी है। भखारा थाना प्रभारी समीर तिवारी ने बताया कि कार पलटने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
लेकिन वहां कोई घायल या वाहन सवार नहीं मिला। इसके बाद टीम वापस लौट गई। उन्होंने बताया कि देर रात कार में आग लगने की सूचना भी मिली थी। थाना प्रभारी ने कहा कि कार मालिक या संबंधित व्यक्ति के सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दुर्घटना कैसे हुई और आग लगने का वास्तविक कारण क्या है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस मामले में आपराधिक पहलू से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और कार मालिक के सामने आने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके।
Tagsधमतरीभखारा थानासेमरा मोड़कार हादसाकार में आगजांचरहस्यपुलिस कार्रवाईDhamtariBhakhara police stationSemra turncar accidentfire in carinvestigationmysterypolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





