छत्तीसगढ़

महिला ने फांसी लगाने का किया प्रयास, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Shantanu Roy
3 April 2026 5:40 PM IST
महिला ने फांसी लगाने का किया प्रयास, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की जिसे गंभीर हालत में नवकार हॉस्पिटल के रिंग रोड स्थित में भर्ती कराया गया था। पुलिस को ससुराल पक्ष ने बताया है कि महिला ने घर में फांसी लगाई है। वही दूसरी मायके पक्ष ने बताया कि ससुराल पक्ष वालों ने उसे प्रताड़ित किया है। लेकिन अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला की हालत बहुत नाजुक है उसे वेंटिलेटर सपोर्ट में रखा गया है। प्रथम दृष्टया महिला के गले में फांसी लगने के निशान मिले है। महिला का नाम यास्मीन परवीन है उसकी 6 साल पहले शादी हुई थी पीड़िता के 2 लड़के है। ये घटना कल की बताई जा रही है। जिसमें महिला ने फांसी लगाने का प्रयास किया था।


अफवाह ये फैला दी गई कि महिला की मौत हो चुकि है जिसकी वजह से अस्पताल परिसर में भारी अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर टिकरापारा थाना प्रभारी विनय बघेल सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अस्पताल के बाहर और अंदर पुलिस ने स्थिति को काबू में करने की पूरी कोशिश की। जानकारी के अनुसार महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल में आमने-सामने हो गए और जमकर झूमा-झटकी हुई। मौके पर करीब 100 से अधिक लोग जमा हो गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।


पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने और अस्पताल परिसर में शांति बहाल करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में मौजूद सभी पक्षों को अलग-अलग जगहों पर रखा। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी फैली। महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके कारण ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इस बात की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है कि महिला पर कोई बाहरी दबाव या हमला तो नहीं हुआ।
Next Story