छत्तीसगढ़
कार लूट: टैक्सी चालक को बंदूक की नोक पर अगवा कर जंगल में छोड़ा, आरोपी फरार
Shantanu Roy
5 July 2025 8:44 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हैरान करने वाली लूट और अपहरण की घटना सामने आई है। चांपा निवासी टैक्सी चालक अंकुश यादव को चार युवकों ने बंदूक की नोक पर अगवा कर उसकी शिफ्ट डिजायर कार लूट ली। यह पूरी वारदात इतनी फिल्मी अंदाज में अंजाम दी गई कि पुलिस भी हैरान है।
उल्टी का बहाना बनाकर की वारदात
जानकारी के अनुसार, टैक्सी चालक अंकुश यादव ने चांपा टैक्सी स्टैंड से चार सवारी बुक की थी, जिन्हें कोरबा जाना था। लेकिन उरगा थाना क्षेत्र के बरपाली के पास आरोपियों ने "उल्टी" का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई। जैसे ही चालक ने गाड़ी रोकी, आरोपियों ने उसके गले पर चाकू और बंदूक तान दी और उसका मोबाइल भी छीन लिया।
जंगल में छोड़कर कार लेकर भागे
आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी से उतारकर बांगो थाना क्षेत्र के एक जंगल में छोड़ दिया और कार लेकर अंबिकापुर की ओर फरार हो गए। किसी तरह जान बचाकर पैदल चलकर अंकुश नजदीकी पुलिस थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस में मचा हड़कंप, CCTV फुटेज में आरोपी कैद
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर ने पुष्टि की है कि यह घटना गाड़ी बुक करने के बहाने हथियार के बल पर लूट से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि टोल नाकों में लगे CCTV कैमरों में आरोपियों की पूरी करतूत कैद हो गई है, जिससे उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। पुलिस अब लूट, अपहरण और अवैध हथियार के इस्तेमाल जैसे कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर, सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है।
Tagsकोरबा कार लूटटैक्सी चालक अपहरणशिफ्ट डिजायर लूटचांपा टैक्सी ड्राइवरबंदूक की नोक पर लूटKorba car robberyTaxi driver kidnappedShift Dzire lootedChampa crime newsarmed robberyjungle abductionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





