छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल उर्मिला नेताम के जन्मदिन समारोह में हुए शामिल

Shantanu Roy
5 July 2025 6:36 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल उर्मिला नेताम के जन्मदिन समारोह में हुए शामिल
x
छग
Raipur. रायपुर। स्थानीय क्षेत्र कुशालपुर में शनिवार को एक भावनात्मक और स्नेहिल माहौल में पूज्य उर्मिला नेताम का 82वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे और उन्होंने उर्मिला नेताम को पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।






"पूज्य माताजी श्रीमती उर्मिला नेताम जी को 82वां जन्मदिन की हार्दिक बधाई" कार्यक्रम में कई स्थानीय नागरिक, रिश्तेदार और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए और माताजी के स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और आशीर्वचन का दौर चलता रहा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, "माताजी जैसे वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद से ही परिवार और समाज की नींव मजबूत होती है।" कार्यक्रम में पारिवारिक आत्मीयता और सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली।
Next Story