छत्तीसगढ़

कार ने स्कूटी को मारी ठोकर, युवती की हालत गंभीर

Nilmani Pal
13 July 2025 11:52 AM IST
कार ने स्कूटी को मारी ठोकर, युवती की हालत गंभीर
x

नवापारा-राजिम। राजिम के महानदी पुल में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवती को बुरी तरह से ठोकर मार दिया। इस हादसे में युवती का पैर फ्रेक्चर हो गया जिसे तत्काल राजिम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉ वीरेन्द्र हिरौंदिया और उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार कर रायपुर के लिए रिफर किया। इधर घटना के बाद पुल में भारी भीड़ लग गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश का वातावरण देखा गया।

जानकारी के मुताबिक, दम्मानी कालोनी की रहने वाली 20 वर्ष की अंजली सिंह अपनी मां और छोटी बच्ची के साथ नवापारा से राजिम किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी कि, बीच पुल में विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार कार क्रं सीजी 13 एएक्स 1146 ने अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस स्कूटी को चपेट में लेने के बाद कार ड्राईवर दूसरे बाइक को भी ठोकर मार दिया। इस घटना के बाद नवापारा थाने से पुलिस पहुंची। दुर्घटना करने वाली कार को थाना ले जाया गया। इधर घायल युवती अंजली सिंह का इलाज नवापारा-कुर्रा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


Next Story
null