छत्तीसगढ़

रायपुर में कार चालक पर हमला, लोहे के पाइप और कड़े से की मारपीट

Shantanu Roy
23 April 2026 11:30 PM IST
रायपुर में कार चालक पर हमला, लोहे के पाइप और कड़े से की मारपीट
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित बीएसयूपी कॉलोनी मरीन ड्राइव में बुधवार को एक कार चालक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के एक युवक ने रास्ता रोककर लोहे के पाइप से हमला करने की कोशिश की और बाद में उसके भाई के साथ भी मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार, म.न. 04 ब्लॉक 18 बीएसयूपी कॉलोनी में रहने वाला पीड़ित व्यक्ति स्वयं की कार से बुकिंग का काम करता है। वह 22 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 12 बजे अपनी कार शत्रुघ्न पटेल को देने के बाद वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान ब्लॉक नंबर 01 के पास आरोपी शिवा मोंगराज अपनी बुलेट बाइक से आया और उसकी कार के सामने वाहन खड़ा कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, आरोपी बुलेट से उतरकर मारपीट के लिए लोहे का पाइप खोजने लगा और उस पर हमला करने की कोशिश की। जब पीड़ित ने अपनी कार पीछे करने की कोशिश की, तभी आरोपी ने पाइप उठाकर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह उसके हाथ से गिर गया। इस दौरान पीड़ित मौके से बचकर निकलने में सफल रहा। घटना के समय कार में उसका मित्र राहुल चौहान भी मौजूद था। पीड़ित ने बताया कि वह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना जा रहा था, तभी उसके बड़े भाई हर्ष ध्रुव के साथ भी मारपीट की सूचना मिली।

आरोप है कि शिवा मोंगराज ने उसके भाई हर्ष ध्रुव पर भी हमला किया और हाथ में पहने कड़े से उसके मुंह पर कई बार वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और जबड़े से खून निकलने लगा। घायल को पहले पंडरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस लाया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पुराने विवाद को लेकर लगातार धमकी देता था और जान से मारने की बात कहता था। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पीड़ित ने थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
Tagsरायपुरतेलीबांधा थानाबीएसयूपी कॉलोनीमरीन ड्राइवहमला मामलाकार चालक हमलालोहे का पाइपबुलेट सवारशिवा मोंगराजमारपीट घटनापुरानी रंजिशजानलेवा हमलाहर्ष ध्रुवराहुल चौहानजबड़ा चोटपंडरी अस्पतालरायपुर क्राइमपुलिस जांचशिकायत दर्जधमकी मामलापारिवारिक विवादगाली गलौजसड़क विवादरायपुर घटनाछत्तीसगढ़ पुलिसमारपीट केसहमला रिपोर्टवाहन विवादकार बुकिंग चालकगंभीर चोटस्थानीय विवादथाना रिपोर्टआरोपी तलाशएफआईआरकानून व्यवस्थाRaipurTelibandha Police StationBSUP ColonyMarine Driveassault casecar driver attackiron pipebullet riderShiva Mongrajassault incidentold rivalrylife-threatening attackHarsh DhruvRahul Chauhanjaw injuryPandri HospitalRaipur CrimePolice investigationcomplaint lodgedthreat casefamily disputeabuseroad disputeRaipur incidentChhattisgarh Policeassault reportvehicle disputecar booking driverserious injurylocal disputepolice station reportaccused searchFIRlaw and orderछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story