
x
रायपुर। राजधानी रायपुर में जिला न्यायालय परिसर के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है, जब कोर्ट परिसर के बाहर सामान्य गतिविधियां चल रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से पहले धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।
Next Story





