छत्तीसगढ़

कार और बाइक में भिड़ंत, 3 युवक घायल

Nilmani Pal
18 Jan 2026 4:21 PM IST
कार और बाइक में भिड़ंत, 3 युवक घायल
x

बस्तर। जिले के बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम टकरागुड़ा में रविवार दोपहर कार और बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, कार चित्रकोट की ओर से आ रही थी, जबकि बाइक पर सवार तीन युवक जगदलपुर की ओर जा रहे थे। टकरागुड़ा के पास बाइक सवारों की सामने चल रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई, जिसके बाद वे सामने से आ रही कार से जा टकराए।दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक घायल हुए हैं। कार में एक ही व्यक्ति सवार था। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null