छत्तीसगढ़

दुर्ग में अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के खिलाफ अभियान जारी

Shantanu Roy
18 July 2025 12:07 AM IST
दुर्ग में अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के खिलाफ अभियान जारी
x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया। 16 जुलाई 2025 की शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक चले विशेष अभियान में कुल 92 व्यक्तियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। यह अभियान नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, भिलाई नगर, छावनी, तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन एवं धमधा के नेतृत्व में समन्वित रूप से चलाया गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, होटल, ढाबों, ठेलों और दुकानों की निगरानी की और निर्धारित समय के बाद खुली दुकानों को बंद कराया।
कार्रवाई इस प्रकार की गई
छावनी क्षेत्र: खुर्सीपार में 3 व्यक्तियों पर कार्रवाई
भिलाई नगर क्षेत्र: भिलाई नगर (6), भिलाई भट्टी (1), नेवई (1), सुपेला (4), वैशालीनगर (1)
दुर्ग क्षेत्र: मोहन नगर (6), पद्मनाभपुर (4), पुलगांव (6), अंजोरा (1)
पाटन क्षेत्र: पाटन (9), रानीतराई (9), जामगांव आर (1), अंडा (5), अमलेश्वर (7), मचांदुर (5), उतई (9)
धमधा क्षेत्र: धमधा (6), नंदिनी (8)
इस दौरान अड्डेबाजी के स्पॉट माने जाने वाले कई होटलों, ढाबों और दुकानों को भी समय पर बंद कराया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अभियान कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
Tagsदुर्ग पुलिस अभियानअड्डेबाजी कार्रवाईसार्वजनिक शराब सेवनआबकारी अधिनियमछत्तीसगढ़ शराब कानूनDurg PolicePublic Drinking ActionAnti-Hooliganism DriveExcise Act 2025Illegal Alcohol ConsumptionBhilaiPatanDhamdha crackdownछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story