छत्तीसगढ़

विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू

Nil dhankar
4 Jun 2025 12:33 PM IST
विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में आगामी खरीफ सत्र की तैयारी, राज्य में खाद और बीज की उपलब्धता और नक्सल विरोधी अभियान पर चर्चा हो सकती है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकार की तरफ से नीतियां भी बनाई जा सकती है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित करने की भी संभावना है।

बता दें कि, सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए व्यापक उपाय किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि किसानों के हित में कुछ अहम घोषणाएं की जा सकती हैं। ये भी माना जा रहा है कि तबादला नीति भी जून में लागू होगी और बैन खुलेगा।



Next Story
null