छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक शुरू

Nilmani Pal
30 July 2025 11:55 AM IST
साय कैबिनेट की बैठक शुरू
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक चल रही है। बैठक में प्रदेश में खाद की उपलब्धता समेत कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं, राज्य के 25वें स्थापना वर्ष को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

राज्य का रजत जयंती वर्ष 15 अगस्त 2025 से 6 फरवरी 2026 तक दो चरणों में मनाया जाएगा। सभी विभागों को इस दौरान आयोजन करने के निर्देश दिए जाएंगे। आयोजन के लिए विशेष बजट स्वीकृति और विभागीय प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

स्थापना वर्ष का कार्यक्रम दो चरणों में होगा। पहले चरण के कार्यक्रम 15 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 तक चलेंगे, जबकि दूसरा चरण 1 नवंबर 2025 से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। इस पूरे आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए कैबिनेट बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी।



Next Story
null