छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक शुरू

Nilmani Pal
18 Jun 2025 11:17 AM IST
साय कैबिनेट की बैठक शुरू
x

रायपुरमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय सिविल लाइन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई हैमाना जा रहा है, स्कूल, कृषि और राजस्व, वन विभाग से जुड़े कुछ अहम फैसले सरकार इस बैठक में करेगी।

इसके अतिरिक्त साय सरकार मंत्रिमंडल के परामर्श पर पिछले दिनों सुकमा में शहीद हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपूंजे की धर्मपत्नी को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने के विषय पर भी बड़ा ऐलान कर सकती है। इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजपत्रित अफसरों के संगठन को आश्वस्त किया था।

सूत्रों ने बताया कि विभिन्न विषयों से अलग कैबिनेट की बैठक सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाएं जाने पर भी चर्चा हो सकती है। अगर राज्य सरकार इस पर फैसला लेती है तो इसका फायदा राज्य के 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 1.5 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

Next Story
null