छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार टला, सीएम साय के विदेश दौरे के बाद होगी अगली प्रक्रिया
Shantanu Roy
19 Aug 2025 12:06 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबे समय से अटके मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बार फिर संशय की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को पूरे दिन राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश भर में यह चर्चा गरम रही कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं और मंगलवार को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। लेकिन देर शाम खबर आई कि अब मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया है और यह प्रक्रिया सीएम साय की विदेश यात्रा से लौटने के बाद ही होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया की 10 दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। यह दौरा 31 अगस्त को खत्म होगा। इस वजह से शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तिथि आगे खिसक गई है। बताया जा रहा है कि साय के विदेश प्रवास के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार कराना संभव नहीं होगा, लिहाजा अब सितंबर की शुरुआत में ही इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जा सकता है।
दिल्ली और रायपुर में हलचल
विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए। वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रभारी नीतिन नबीन का भी छत्तीसगढ़ दौरा फिलहाल तय नहीं हो पाया है। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि इन्हीं कारणों से मंत्रिमंडल विस्तार को टालने का निर्णय लिया गया। राजनीतिक हलचलों के बीच बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने दिन में राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में मुलाकात की। वहीं देर शाम अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साव और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। यह घटनाक्रम मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को और मजबूत करता रहा, लेकिन देर शाम यह साफ हो गया कि अब कैबिनेट का विस्तार स्थगित है।
14 सदस्यीय मंत्रिमंडल की चर्चा
भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल के गठन पर सहमत हो चुका है। इसके बाद से कई नाम मंत्री पद की दौड़ में चर्चा में हैं। सूत्रों का कहना है कि क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को साधते हुए मंत्रियों के नाम तय किए जाएंगे।
गजेंद्र यादव (दुर्ग शहर विधायक) – इनके नाम पर सबसे अधिक चर्चा है। इनके पिता आरएसएस के प्रांत संचालक रहे हैं। छत्तीसगढ़ में यादव समाज की बाहुल्यता और सामाजिक संतुलन को देखते हुए गजेंद्र यादव को मंत्री बनाए जाने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।
राजेश अग्रवाल (अंबिकापुर विधायक) – सरगुजा संभाग से ताल्लुक रखने वाले अग्रवाल को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है। क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को देखते हुए उनका नाम अहम हो सकता है।
अमर अग्रवाल (बिलासपुर विधायक) – लंबे समय तक मंत्री रहे अमर अग्रवाल का नाम भी लगातार चर्चा में है। संगठन और अनुभव दोनों के आधार पर उन्हें एक बार फिर मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
गुरु खुशवंत (आरंग विधायक) – अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले खुशवंत को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। रायपुर संभाग से वर्तमान में केवल टंकराम वर्मा मंत्री हैं। इससे पहले इस क्षेत्र से बृजमोहन अग्रवाल मंत्री रहे हैं। इस स्थिति में संतुलन बनाने और एससी वर्ग को साधने के लिए खुशवंत को मौका दिया जा सकता है।
राजनीतिक समीकरण और संतुलन
विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व जातिगत समीकरणों, भौगोलिक प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक संतुलन को साधते हुए मंत्रियों का चयन करेगा। दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर और सरगुजा संभाग से नए मंत्रियों को शामिल कर पार्टी संतुलन बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। साय कैबिनेट के विस्तार में महिला विधायकों को भी शामिल किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। संगठन चाहता है कि महिला और युवा चेहरों को शामिल कर सरकार को और व्यापक स्वरूप दिया जाए।
साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट भले ही सोमवार को अपने चरम पर रही हो, लेकिन फिलहाल यह प्रक्रिया टल गई है। अब सभी की निगाहें 31 अगस्त के बाद की तारीखों पर टिकी हैं, जब मुख्यमंत्री विदेश दौरे से लौटेंगे। भाजपा नेतृत्व के निर्णय के बाद ही यह तय होगा कि किस दिन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस बार मंत्रिमंडल के गठन में जल्दबाजी नहीं करना चाहता। वे चाहते हैं कि सभी समीकरणों को साधकर एक संतुलित टीम तैयार की जाए ताकि सरकार अगले साढ़े चार साल तक मजबूती से काम कर सके।
Tagsछत्तीसगढ़मंत्रिमंडल विस्तारविष्णुदेव सायविदेश दौराभाजपा नेतृत्वगजेंद्र यादवअमर अग्रवालराजेश अग्रवालगुरु खुशवंत14 सदस्यीय कैबिनेटरायपुरदुर्गबिलासपुरअंबिकापुरएससी प्रतिनिधित्वयादव समाजसंगठन संतुलनराजनीतिक हलचलराज्यपाल मुलाकातशपथ ग्रहणChhattisgarhcabinet expansionVishnudev Saiforeign tourBJP leadershipGajendra YadavAmar AgarwalRajesh AgarwalGuru Khuswant14-member cabinetRaipurDurgBilaspurAmbikapurSC representationYadav societyorganization balancepolitical stirGovernor meetingswearing-inछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





