छत्तीसगढ़

चोर बच्चे से जेवर खरीदना महंगा साबित हुआ, रायपुर में कारोबारी गिरफ्तार

Nil dhankar
16 Feb 2026 5:01 PM IST
चोर बच्चे से जेवर खरीदना महंगा साबित हुआ, रायपुर में कारोबारी गिरफ्तार
x

रायपुर। चोर बच्चे से जेवर खरीदना रायपुर के कारोबारी के लिए महंगा साबित हुआ, पूरे मामले का खुलासा करते पुलिस ने बताया कि एक महिला ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात चोर उनके मकान का ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश कर कमरे में रखी आलमारी व पेटी से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम व मोबाईल फोन कुल कीमती 2,00,000/- रूपये को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थिया की रिपार्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 26/26 धारा 331(3), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थिया, उसके पति एवं पुत्र सहित आसपास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। चूंकि घर में चोरी होने की जानकारी प्रार्थिया को उसके पुत्र द्वारा स्कुल से घर आने के बाद दी गई थी। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थिया के पुत्र से पूछताछ करने पर वह बार - बार अपना बयान बदल रहा था साथ ही उसकी गतिविधियां संदिग्ध पायी गयी। साक्ष्यों के आधार पर से पूछताछ करने पर उसने स्वयं ही चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। साथ ही चोरी के सोने एवं चांदी के जेवरातों को प्रतीक दम्मानी के पास बिक्री करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रतीक दम्मानी को भी पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरातों को क्रय करना स्वीकार किया। दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की संपूर्ण मशरूका सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम एवं मोबाईल फोन जुमला कीमती 2,00,000/- रूपये जप्त कर प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी जाकर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार

01. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

02. प्रतीक दम्मानी पिता मनोहर लाल दम्मानी उम्र 39 साल निवासी बूढ़ापारा चंद्रमा मंदिर थाना कोतवाली रायपुर।

Next Story
null