छत्तीसगढ़
व्यवसायी के घर चोरी का खुलासा, नौकर-ड्राइवर ने साथियों संग रची थी साजिश
Shantanu Roy
13 July 2026 9:46 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में व्यवसायी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले नौकर, ड्राइवर और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पूरी 5 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के जवाहर मार्केट इलाके का है। पुलिस के अनुसार व्यवसायी सुभाष अग्रवाल के घर चोरी की वारदात को उनके ही नौकर और ड्राइवर ने मिलकर अंजाम दिया था।
परिवार के बाहर जाने का उठाया फायदा
जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी सुभाष अग्रवाल 11 जुलाई को परिवार के साथ कोरबा के सतरेंगा घूमने गए थे। घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने अपने नौकर ईश्वर यादव को रात में घर पर रुकने के लिए कहा था। 12 जुलाई की रात करीब 3:30 बजे ईश्वर यादव ने पड़ोसी को फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। उसने बताया कि तीन से चार युवक घर में घुसे थे और उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए थे। इसके बाद आरोपी घर से सामान लेकर फरार हो गए। पड़ोसी ने जब घर जाकर देखा तो दरवाजा और आलमारी टूटी हुई थी। शुरुआती जानकारी में आलमारी से 5 लाख रुपये नकद और सोने के जेवर समेत करीब 15 लाख रुपये की चोरी की बात सामने आई थी। हालांकि बाद में व्यवसायी की पत्नी ने बताया कि सोने के जेवर उन्होंने सुरक्षित स्थान पर रख दिए थे, जो मिल गए।
नौकर के बयान में विरोधाभास से खुला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घर के नौकर ईश्वर यादव और ड्राइवर संदीप साहू से पूछताछ की। पूछताछ में ईश्वर यादव के बयान में कई विरोधाभास सामने आए। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसने ड्राइवर संदीप साहू और उसके परिचित अनुराग दास व एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। सभी आरोपी व्यवसायी के परिवार के बाहर जाने का इंतजार कर रहे थे।
हाथ-पैर बांधकर बनाई झूठी कहानी
पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी के बाद शक से बचने के लिए आरोपियों ने ईश्वर यादव के हाथ-पैर बांध दिए और ऐसा दिखाने की कोशिश की कि वह भी चोरी का शिकार हुआ है। आरोपियों ने घर से चोरी की गई नकदी को छिपाने के लिए डाइट के पीछे स्थित आहाते के पास एक झोले में रखा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वहां से 5 लाख रुपये नकद बरामद कर जब्त कर लिया।
चार आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को बाल न्यायालय भेजा
गांधीनगर पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल ईश्वर यादव, संदीप साहू, अनुराग दास और एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने चोरी की रकम भी बरामद कर ली है। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि तीनों बालिग आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
Tagsअंबिकापुर चोरी मामलागांधीनगर थानाव्यवसायी के घर चोरीनौकर गिरफ्तारड्राइवर गिरफ्तारचोरी की रकम बरामदपुलिस कार्रवाईसरगुजा क्राइम न्यूजनाबालिग आरोपीनकदी चोरीAmbikapur theft caseGandhinagar police stationtheft in businessman's houseservant arresteddriver arrestedstolen money recoveredpolice actionSurguja crime newsminor accusedcash stolenछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





