छत्तीसगढ़

तलाक प्रक्रिया के बीच व्यापारी की संदिग्ध मौत

Nilmani Pal
21 Oct 2025 3:44 PM IST
तलाक प्रक्रिया के बीच व्यापारी की संदिग्ध मौत
x
छग

बालोद। जिले के चौरेल गांव में मंगलवार सुबह व्यापारी के लाश मिली है. मृतक की पहचान अर्जुन्दा निवासी डगेश्वर उर्फ पप्पू देवांगन उम्र 45 के रूप में हुई है. शव के पास से कीटनाशक के डिब्बे और इलेक्ट्रिक कार बरामद हुआ है. पूरा मामला अर्जुन्दा थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, व्यापारी पप्पू देवांगन की अर्जुन्दा, नुकुम, और डौंडीलोहारा में कृषि केंद की दुकानें है. वहीं उसका अपनी बीवी से तलाक का मामला कोर्ट में 3 साल से चल रहा था. वह दिपावली के दिन सुबह घर से बाहर निकला था. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की 9 साल की बेटी भी है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null