छत्तीसगढ़

रायपुर में साजिश के तहत बसों में आगजनी

Nilmani Pal
14 Jan 2026 10:53 AM IST
रायपुर में साजिश के तहत बसों में आगजनी
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के भटगांव स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में मंगलवार देर रात अप्रिय घटना हुई. बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ी 5 बसें आग लगने के बाद जलकर खाक हो गई. घटना को लेकर बस संचालकों में हड़कंप मच गया है. शरारती तत्वों पर आग लगाने की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की देर रात की है. पार्किंग में खड़ी बसों में अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में 5 बसें आ गई. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया. इसमें बसें आग की चपेट में नजर आ रहीं हैं. सूचना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक गाड़ियां पूरी तरह से खाक हो गई थी.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null