छत्तीसगढ़

बस एजेंट की मौत, ट्रेलर ड्राइवर की लापरवाही से रायगढ़ में बड़ा हादसा

Nil dhankar
18 Nov 2025 3:45 PM IST
बस एजेंट की मौत, ट्रेलर ड्राइवर की लापरवाही से रायगढ़ में बड़ा हादसा
x

रायगढ़। जिले में मंगलवार सुबह एक बस हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर ड्राइवर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस एजेंट की मौत हो गई। जबकि 11 यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, करीब सुबह 10 बजे, खरसिया से छाल की ओर जा रही सद्भावना बस अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई थी। चोढ़ा चौक के पास बस को ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिसके बाद बस पलट गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों का बाहर निकाला। जबकि बस एजेंट पैर बस के नीचे दब गया। इसके अलावा महिला समेत 7-8 यात्री घायल हो गए।

सभी घायलों को खरसिया के सिविल अस्पताल ले जा गया। जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर रायगढ़ रेफर किया गया। रायगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Next Story
null