छत्तीसगढ़

कांकेर के पास बस हादसा, दर्जनभर यात्री घायल

Nil dhankar
16 Oct 2025 8:17 AM IST
कांकेर के पास बस हादसा, दर्जनभर यात्री घायल
x
छग

कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर एक बस ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार हाईवे पर ट्रक सड़क किनारे खड़ा था तभी तेज रफ्तार बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।हादसे की संपूर्ण जानकारी SDOP मोहसिन खान ने जनता से रिश्ता को दी।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।









Next Story
null