सेंधमारी का खुलासा, डोंगरगांव पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

डोंगरगांव. नगर सहित क्षेत्र में होने वाली चोरियों को लेकर डोंगरगाँव पुलिस इस बार गंभीर नजर आयी और मटिया वार्ड में हुए सेंधमारी कर चोरी का खुलासा महज 24 घंटे में कर दिया. शहर के अंदर दिनदहाड़े चोरी मामले में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर की टीम ने अपराध विवेचना किया गया और चोरों पूरे माल के साथ पकडकर क्षेत्र में एक अच्छा संदेश दिया. चोरों का एक ग्रुप बनाकर सूने मकान को टारगेट कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. डोंगरगांव के मटिया वार्ड में हुए चोरी के मामले में भी यह ग्रुप शामिल था, जिसका खुलासा डोंगरगांव पुलिस ने चंद घंटों में कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार एक 15 वर्षीय नाबालिक युवक और उसके साथी पूर्णानंद सोनकर पिता स्व० बबला सोनकर 32 वर्ष, निवासी बोधीटोला वार्ड नं. 11 डोंगरगांव और रेशम मरकाम पति जगेशर मरकाम 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 12 बोधीटोला डोंगरगांव लगातार सूने मकान की तलाश में थे.
वहीं मटिया स्थिति बीपीएस पैरेन्ट्स प्राईड स्कूल के समीप एक सूना मकान जहाँ ताला लगा हुआ था में सेंधमारी करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में धारा 305 (ए), 331 (1) बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद डोंगरगाँव पुलिस की टीम तुरन्त हरकत में आयी और रात्रि में ही आरोपियों की पतासाजी करने में लग गई. इसके लिए बकायदा अजय वर्मा डॉग स्क्वाड प्रभारी मय स्क्वाड बुलवाया गया तथा आस-पास लगे सी. सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया. वहीं दूसरे दिन मुखबीर की सूचना पर जानकारी मिली कि दो व्यक्ति राजीव गांधी चौक के पास सोने का सामन बेचने के फिराक में घूम रहे थे.
तभी उन्हें पकडक़र कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया. इस मामले में पुलिस ने प्रार्थी सूर्यदेव मरावी पिता विजय कुमार मरावी उम्र 37 वर्ष निवासी विवेकानंद कॉलोनी मटिया थाना डोंगरगांव के बताए अनुसार सोने के दो हार, मंगलसूत्र, टाप्स, अंगूठी, लॉकेट जेवरात कीमती लगभग साढ़े चार लाख के संपूर्ण 100 प्रतिशत जेवरात बरामद कर लिया गया, साथ ही आरोपियों के पास से चाकूनुमा हथियार और औजार भी बरामद किया गया है.





