छत्तीसगढ़

बिलासपुर में चली गोली, रेत माफियों में आपसी विवाद

Nilmani Pal
7 May 2025 2:35 PM IST
बिलासपुर में चली गोली, रेत माफियों में आपसी विवाद
x

बिलासपुर। बुधवार की सुबह दो गुटों में विवाद के बाद पिस्टल से फायर कर दिया गया। इससे गोली चलने से एक युवक घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर हुए विवाद के दौरान ये घटना हुई है। हालांकि, घायल युवक ने गलती से फायर होने और खुद के घायल होने की जानकारी दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, कोटा और कोनी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन हो रहा है। जिसमें गुंडागर्दी और लाठी के दम पर रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालकों से अवैध उगाही का खेल भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि ग्राम लमेर में भी अरपा नदी पर अवैध उत्खनन हो रहा था। यहां दो गुट अवैध वसूली करता है, जिसे लेकर उनके बीच आपस में टकराव चल रहा है।

लमेर गांव में दो गुटों के अवैध वसूली को लेकर बुधवार सुबह विवाद हो गया। बताते हैं कि गोंविद यादव और हेमंत यादव यहां अलग-अलग गुट बनाकर रेत ले जाने वाले ट्रैक्टर चालकों से पैसे की वसूली करते हैं। इसी विवाद के दौरान एक गुट ने पिस्टल से हमला कर दिया और गिरजा शंकर यादव (31) पिता मनीराज यादव के पैर में गोली मार दी। जिससे वो घायल हो गया है, उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story
null