छत्तीसगढ़

सरकारी जमीन कब्जाकर बनाई गई व्यवसायिक दुकान और मकान में चला बुलडोजर

Nil dhankar
10 Jan 2026 4:19 PM IST
सरकारी जमीन कब्जाकर बनाई गई व्यवसायिक दुकान और मकान में चला बुलडोजर
x

रायपुर। नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार एवं जोन 9 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब, उपअभियंता अतुल बंसल की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 के क्षेत्र में लगभग 3000 वर्गफीट क्षेत्र शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा जमाकर वहां निर्मित व्यवसायिक दुकान और मकान को अभियान चलाकर जेसीबी मशीन की सहायता से व्यवसायिक दुकान और मकान को तोडकर शासकीय भूमि को कब्जामुक्त करवाने की कार्यवाही की गई।

निगम जोन 5 ने कुशालपुर रिंग रोड नम्बर 1 क्षेत्र में अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन को तोड़ा

नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके, उप अभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत कुशालपुर रिंग रोड नम्बर 1 क्षेत्र में नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा अभियान चलाकर अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन भवन को तोड़कर हटाने की कार्यवाही की गयी.



Next Story
null