छत्तीसगढ़

लेबर रूम पर चलेगा बुलडोजर, ठेकेदार ने कराया अवैध निर्माण

Nilmani Pal
25 Jan 2026 12:36 PM IST
लेबर रूम पर चलेगा बुलडोजर, ठेकेदार ने कराया अवैध निर्माण
x
छग

बीजापुर। नगर के वार्ड-12 के नया बस स्टैंड के पीछे का अवैध अतिक्रमण का मामला शांत नहीं हुआ कि अब नगर वार्ड -7 शांतिनगर में मामला गरमाया गया है. मामले में ठेकेदार नगर निगम से शोकॉज नोटिस मिलने के बाद भी अवैध कब्जा को हटाने के बजाए काम जारी रखे हुए हैं. अब लोगों की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर है.

दरअसल, वार्ड-7 शांतिनगर के डंप यार्ड के पास ठेकेदार द्वारा लाखों रुपयों की लागत से बाउंड्रीवाल तैयार किया जा रहा है, बाउंड्रीवॉल निर्माण का पार्षद व वार्डवासियों ने स्वागत किया. लेकिन हंगामा तब हुआ, जब बॉउंड्रीवाल निर्माण के नाम से वार्डवासियों की आँखों में धूल झोंक कर ठेकेदार ने अंदर अपने लेबर, मिस्त्री रहने के लिए एक शीटनुमा आशियाना ही तैयार कर लिया.

वार्डवासी व पार्षद मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को हटाने को कहा तो ठेकेदार बहस करने लगा. इसके बाद पार्षद ने अवैध निर्माण की शिकायत नगर पालिका में की. सीएमओ ने तत्काल मामले में ठेकेदार को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया. लेकिन ठेकेदार नोटिस को नजरअंदाज करते हुए अपना निर्माण कार्य जारी रखे हुए है.

Next Story
null