छत्तीसगढ़

गोलीकांड के आरोपी के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

Nil dhankar
3 Dec 2025 12:03 PM IST
गोलीकांड के आरोपी के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
x

दुर्ग। शहर में चर्चित गोलीकांड मामले के मुख्य आरोपी करण साव के अवैध अतिक्रमण पर बुधवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। पुलिस बल की भारी मौजूदगी के बीच निगम की टीम ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि कैंप-2 में करण साव यह अवैध कब्जा करके बनाया गया था। कार्रवाई सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई और आसपास के इलाके में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

14 नवंबर की शाम आरोपी करण साव ने झारखंड से शूटर बुलवाकर विकास प्रजापति पर फायरिंग करवाई थी। फायरिंग में विकास प्रजापति बाल-बाल बच गए थे। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करण साव, झारखंड से आए शूटर और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से ही पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने कड़ाई शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में 21 नवंबर को नगर निगम की ओर से करण साव के अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था।

गोलीकांड के एक सप्ताह बाद ही नगर निगम की ओर से करण साव के अवैध कब्जे को तोड़ने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया था। इस दौरान करण साव समेत परिवार के अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। बाहर से आए शूटर को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद करण साव के अवैध कब्जे के बाहर नोटिस चस्पा कर जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने कहा गया था। लेकिन समय पर अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण बुधवार सुबह बुलडोजर से पूरे अतिक्रमण को तोड़ दिया गया।

Next Story