छत्तीसगढ़

धमतरी के इस गांव में चला बुलडोजर

Nil dhankar
2 Aug 2026 2:54 PM IST
धमतरी के इस गांव में चला बुलडोजर
x

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में तहसील भखारा अंतर्गत ग्राम मड़ईभाठा में शासकीय भूमि पर किए गए पांच अवैध अतिक्रमणों को प्रशासन ने हटाकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया। मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित शासकीय भूमि पर दीवार निर्माण और तार घेरा कर अवैध कब्जा किया गया था। कार्रवाई से पहले ग्राम पंचायत द्वारा नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद राजस्व, पुलिस एवं पंचायत विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि शासकीय भूमि सार्वजनिक संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रखा जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे शासकीय भूमि पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा न करें तथा सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Story