छत्तीसगढ़

BSP अधिकारी से 4 लाख की ठगी, बाप-बेटे ने किया ये फ्रॉड काम

Nil dhankar
11 April 2024 9:17 AM IST
BSP अधिकारी से 4 लाख की ठगी, बाप-बेटे ने किया ये फ्रॉड काम
x
छग

दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर निवासी श्रेयस जैन और उसके पिता संजय जैन के खिलाफ एक के बाद एक धोखाधड़ी के मामले उजागर होते जा रहे हैं। दोनों बाप-बेटों ने मिलकर पहले स्टील कॉलोनी की रहने वाली कांग्रेस नेत्री गुरमीत कौर धनई से 56 लाख रुपए की ठगी की। इसके बाद उन्होंने बीएसपी के अधिकारी को भी ठगी का शिकार बना लिया है। दोनों के खिलाफ नेवई थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

नेवई पुलिस ने बताया कि प्रगति नगर रिसाली के रहने वाले प्रशांत जैन ने ठगी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वो भिलाई स्टील प्लांट में अधिकारी हैं। उनकी नेहरू नगर निवासी श्रेयस जैन और उसके पिता संजय कुमार जैन से अच्छी जान-पहचान थी। वो चारपहिया वाहन खरीदना चाहते थे। श्रेयस जैन ने उन्हें कहा कि वो अपनी गाड़ी सही रेट पर दे देगा।

प्रशांत जैन श्रेयस की बातों में आ गए। दोनों के बीच 7 लाख रुपए में गाड़ी देने का सौदा तय हुआ। इसके बाद प्रशांत ने श्रेयस को 3.50 लाख रुपए चेक के जरिए और डेढ़ लाख रुपए नगद दिए। बयाना स्वरूप रकम देने के बाद उन्होंने एक इकरारनामा तैयार किया। बाकी रकम 2 नवंबर 2022 को वाहन देने के समय देने की बात हुई थी।

इसी दौरान जब प्रशांत जैन ने गाड़ी के बारे में लोगों से बताया तो उन्हें पता चला कि वो गाड़ी तो किसी दूसरे बैंक में बंधक है। उसने उसमें फाइनेंस करा रखा है। ये जानकारी मिलने के बाद प्रशांत ने श्रेयस और उसके पिता से बात की। उन्होंने कार का सौदा कैंसिल कर अपनी रकम मांगी, तो दोनों बाप-बेटे कई महीनों से उसे घुमा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Next Story