छत्तीसगढ़

चार्जिंग केबल से भाई का मर्डर, खाना बनाने के विवाद में छोटे भाई ने किया खून

Nil dhankar
15 Oct 2025 3:55 PM IST
चार्जिंग केबल से भाई का मर्डर, खाना बनाने के विवाद में छोटे भाई ने किया खून
x
छग

अंबिकापुर। सीतापुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि चार्जिंग केबल से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सीतापु​र थाना क्षेत्र के खड़ादोरहना की है। दरअसल, खाना बनाने को लेकर दोनों भाई के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को चार्जिंग केबल से गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पीएम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।


Next Story
null