छत्तीसगढ़

फौजी का जमीन धोखाधड़ी कर भाई ने बेचा, FIR दर्ज

Nil dhankar
8 Jun 2026 10:47 AM IST
फौजी का जमीन धोखाधड़ी कर भाई ने बेचा, FIR दर्ज
x
छग

भिलाईनगर। आर्मी में पदस्थ सगे भाई के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर संयुक्त स्वामित्व वाली कृषि भूमि का विक्रय करने वाले आरोपी को पाटन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि प्रार्थी संजय कुमार निवासी ग्राम कुम्हली ने थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके बड़े भाई ने अपने सगे भाई जो भारतीय सेना में पदस्थ हैं। उसके स्थान पर अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत कर ग्राम कुम्हल स्थित संयुक्त नाम की कृषि भूमि का विक्रय कर दिया गया।

शिकायत पर थाना पाटन में धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी एवं 34 भारतीय दण्ड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पाटन पुलिस ने आज आरोपी ईश्वर दास (60 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 10, सांई मंदिर रोड, महादेवघाट, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story