छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल ने मेट्रो में किया सफर, रायपुर में भी चलाने का दिलाया भरोसा

Nil dhankar
19 March 2026 6:19 AM IST
बृजमोहन अग्रवाल ने मेट्रो में किया सफर, रायपुर में भी चलाने का दिलाया भरोसा
x

रायपुर/दिल्ली। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मेट्रो में सफर किया और उन्होंने रायपुर में भी चलाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने X में वीडियो पोस्ट कर बताया कि आज नई दिल्ली में संसद की कार्यवाही के बाद मेट्रो की सवारी का आनंद लिया। यह मेट्रो आम जनता की जीवनदायिनी है और विकास का प्रतीक है।

मेट्रो आज सिर्फ परिवहन का साधन नहीं, बल्कि शहर की धड़कन है — जो रोज़ लाखों लोगों को उनके लक्ष्य तक पहुँचाती है, उनके सपनों को गति देती है। पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही रायपुर वासियों, विशेषकर स्टेट कैपिटल रीजन के नागरिकों को भी इस प्रकार की आधुनिक और सुलभ परिवहन व्यवस्था की सौगात मिलेगी। राजधानी में मेट्रो जैसी सुविधा का विस्तार विकास की नई दिशा तय करेगा और जनजीवन को और अधिक सुगम बनाएगा।


Next Story