छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल ने की शुभचिंतकों से अपील, 1 मई को आतिशबाजी के साथ न मनाए जन्मदिन

Nil dhankar
30 April 2025 9:17 AM IST
बृजमोहन अग्रवाल ने की शुभचिंतकों से अपील, 1 मई को आतिशबाजी के साथ न मनाए जन्मदिन
x

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की शहादत से व्यथित रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, 1 मई को उनके जन्मदिन के अवसर कर किसी भी तरह का आतिशबाजी, फूल माला व गुलदस्ता का प्रयोग न करे। इस दिन को असहाय एवं वंचितों की सेवा कर सादगी से मनाएं।

बृजमोहन अग्रवाल जन्मदिन के अवसर पर अपने मौलश्री स्थित आवास पर रहकर ही कार्यकर्ताओं, आम जनता, एवं शुभचिंतकों से मुलाकात करेंगे। अग्रवाल ने कहा कि, “मुझे हमेशा कार्यकर्ताओं और जनता का अटूट स्नेह मिला है। यही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है।"

Next Story
null